बिहार में सत्ता पलट की सुगबुगाहट के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने लालटेनधारियों के राजतिलक की तैयारी करने की बात कहकर इस बात को पुख्ता कर दिया है कि प्रदेश में एकबार फिर महागठबंधन सत्ता में आने जा रहा है, नितीश और तेजस्वी एक नई पारी खेलने की तैयारी कर चुके हैं बस औपचारिकताएं शेष रह गयी हैं जिनकी शुरुआत हो चुकी है, जेडीयू-भाजपा में आधिकारिक रूप से तलाकनामे पर नितीश कुमार मुहर लगा चुके हैं और दोपहर बाद चार बजे राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफ़ा देने की भी पुख्ता ख़बरें मिल रही हैं.
दरअसल पिछले कई महीनों के अगर बिहार के सियासी घटनाक्रम को देखें तो इसकी पूरी उम्मीद बन रही थी कि नितीश और मोदी का गठबंधन अब ज़्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला और फिर पिछले कुछ दिनों में भाजपा के कुछ बड़े नेताओं ने जिस तरह बयानबाज़ी की उससे पक्का हो गया कि दोनों के बीच किसी भी समय समय तलाक़ हो सकता है और आज शायद वह समय आ गया.
अब लगभग तय हो गया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है. यह भी तय है कि मुख्यमंत्री एकबार फिर नितीश ही बनेगें लेकिन कुछ राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि ऐसा नहीं होगा और सीएम की कुर्सी पर तेजस्वी विराजेंगे। बहरहाल यह आगे आने वाले दिनों की बात है, नितीश कुमार की चार बजे राज्यपाल से मुलाक़ात के बात काफी कुछ साफ़ हो जायेगा कि बिहार में आगे क्या समीकरण बनने वाला है. फिलहाल तो राजद खेमे में काफी ख़ुशी का माहौल है, कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा से नाता तोड़ने के बाद वो जेडीयू को समर्थन कर सकती है. बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इतिहास बनने की बात कह दी है. जहाँ तक लालू की बेटी रोहिणी की बात है तो उनके ट्वीट्स में काफी ख़ुशी जताई गयी है हालाँकि भाई के मुख्यमंत्री बनने की बात पर वो भी खामोश रही हैं. बता दें कि रोहिणी सोशल मीडिया पर खाफी एक्टिव रहती हैं और बिहार की राजनीती को लेकर भी काफिर मुखर रहती हैं.

