लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी का सितम आजकल काफी हो रहा है, कही जगह तो दिन का औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। इसीलिए जरुरी है की आप इससे बचाव के उपाय करे। बता दे, हीट स्ट्रोक जानलेवा भी हो सकता है।
क्या आप जानते है, अत्यधिक गर्मी-धूप के कारण कई बार पसीने के तंत्र में बाधा होती है और शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक में 104 डिग्री से अधिक बुखार होने, त्वचा में सूखापन और पसीना न होने, संतुलन की समस्या, चक्कर आने, आदि होने लगता है।

अगर आपको हीट स्ट्रोक जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करे और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दे। आप गर्दन, कमर और बगल में आइस पैक भी रख सकते है और नमक-चीनी पानी का घोल थोड़ी-थोड़ी देर में ले सकते है।
हीट स्ट्रोक में ये उपाय भी आएंगे काम
दोपहर के समय घर से बाहर जाने से बचें और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन भी करे।
अगर कभी दोपहर के समय निकले तो शरीर को अच्छे से कवर करे।
(Image/Pixabay)

