Hema Malini: कंगना की उम्मीदवारी पर पूछा सवाल तो जल उठीं हेमा, राखी सावंत को भी लपेटा

पॉलिटिक्सHema Malini: कंगना की उम्मीदवारी पर पूछा सवाल तो जल उठीं हेमा,...

Date:

मथुरा। नारी चाहे जिस क्षेत्र की हो कहीं न कहीं आपस में जलन का एक माद्दा ज़रूर दिखता है, ऐसा ही कुछ नज़ारा मथुरा में देखने को मिला जहाँ इलाके की सांसद बॉलीवुड की स्वप्न सुंदरी रही हेमामालिनी 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए मथुरा के दौरे पर थीं जहाँ पर पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने जो जवाब दिया उससे जलन की झलक साफ़ नज़र आयी. पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत क्या मथुरा से भाजपा की अगली उम्मीदवार होंगी। पत्रकार के इस सवाल पर हेमा के गाल तमतमा गए उन्होंने कंगना के साथ राखी सावंत को भी लपेट लिया। 

दरअसल हेमामालिनी ने सवाल के जवाब में कटाक्ष करते हुए कहा कि कंगना ही क्यों, राखी सावंत भी मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं. हेमा मालिनी ने आगे कहा कि मथुरा का कोई व्यक्ति अगर यहाँ का सांसद बनना चाहे तो उसे आप लोग बनने नहीं देंगे क्योंकि आपको तो सिर्फ फ़िल्मी सेलिब्रिटी ही चाहिए, कंगना ही क्या राखी सावंत को अगर भेज दिया जायेगा तो वो भी मथुरा की सांसद बन जाएँगी। 

दरअसल कंगना रनौत पिछले दिनों वृन्दावन आयी थीं और बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किये थे, इससे पहले भी वो मथुरा का दौरा कर चुकी हैं, इस तरह एक साल में कंगना रनौत के मथुरा के दो दौरे हो चुके हैं ऐसे में लोगों का यह अंदाज़ा लगाना गलत नहीं होगा कि कहीं उनका उद्देश्य कुछ और तो नहीं। हालाँकि कंगना ने अपने पिछले दौरे पर इस तरह के सवालों से बचने की कोशिश की थी, मगर जब वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रोमोशन कर रही थी तब उन्होंने ज़रूर राजनीती में आने की बात से इंकार नहीं किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...