Sarva Pitru Amavasya 2022: सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किए इन कामों से पितृदोष होता है कम

धर्मSarva Pitru Amavasya 2022: सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किए इन कामों से...

Date:

श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार रविवार, 25 सितम्बर को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, श्राद्ध पक्ष अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष कम होता है। इसलिए इस दिन ये उपाय किए जा सकते हैं। पीपल में पितरों का वास माना है। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के घी का दीपक जलाए।
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री का दान करें। इस भोजन सामग्री में आटा, फल, गुड़ आदि होना जरूरी है।

इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे पितृगण प्रसन्न होते हैं। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे पितर प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं। इस अमावस्या पर चावल के आटे से पांच पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें। अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितर देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें। अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें। ये उपाय सूर्याेदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related