मेरठ : टीमवर्क के साथ कार्य करें, व्यवस्थाओं में दिखे सुधार: पी. गुरू प्रसाद

मेरठ रीजनमेरठ : टीमवर्क के साथ कार्य करें, व्यवस्थाओं में दिखे सुधार: पी....

Date:


मेरठ : टीमवर्क के साथ कार्य करें, व्यवस्थाओं में दिखे सुधार: पी. गुरू प्रसाद

रोहन वर्मा 

  • भविष्य को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाये मेडिकल कालिज:नोडल अधिकारी
  • ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही, मेडिकल के साथ खड़ा प्रशासन-जिलाधिकारी

मेरठ। जनपद के नोड़ल अधिकारी आबकारी आयुक्त पी. गुरू प्रसाद ने बुधवार को लाला लाजपत रॉय स्मारक मेडिकल कालिज का निरीक्षण कर वहां विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा सभागार में चिकित्सकगणों व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि सभी टीमवर्क के साथ कार्य करें तथा व्यवस्थाओं में सुधार करें व मानव क्षति को कम करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी मृत्यु मेडिकल की लापरवाही से न हो यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये।
वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए शासन द्वारा जनपद के नोड़ल अधिकारी बनाये गये आबकारी आयुक्त पी. गुरू प्रसाद ने बताया कि उन्होंने कल कोरोना के कारण जिन व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है उनके परिवारजनों से या जो मरीज ठीक होकर घर चले गये है उनसे उनके घर जाकर व सर्किट हाऊस में मुलाकात कर फीड़बैक लिया है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी सीधे मोबाईल पर सम्पर्क कर ठीक हुये मरीजों, मृत व्यक्तियों के परिवारजनों से फीडबैक लिया जा रहा है इसलिए सभी चिकित्सक व स्टाफ पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें तथा कार्यों में पारदर्शिता हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना से मृत्यु दर को कम करना अति आवश्यक है। इसलिए सभी चिकित्सकगण व पैरामेडिकल स्टाफ दिये गये दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करे।
नोडल अधिकारी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कालिज से कहा कि वह सभी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाये, अगर कोई ड्यूटी करने से मना करता है तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होंने चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ से पूछा कि अगर किसी को कार्यों के निर्वहन में कोई परेशानी आ रही है तो वह अवश्य बताये उनकी समस्याओें का निस्तारण अवश्य किया जायेगा। नोडल अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के संदर्भ में भविष्य में कितने मरीज आ सकते है और उनका किस प्रकार ईलाज करना है इसकी एक कार्ययोजना अवश्य बनायी जाये और उस पर अमल किया जाये।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि यह महामारी का समय है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत मुकदमा भी दर्ज करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी नगर व पुलिस अधीक्षक नगर हर 2 दिन में मेडिकल कालिज आकर यहां की व्यवस्थाओं को जानेंगे तथा अगर किसी को परेशानी है तो वह उनको अवश्य अवगत करा दें ताकि उसका निस्तारण प्राथमिकता पर करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन मेडिकल कालिज के साथ है।

इस अवसर पर डा. टी.वी.एस. आर्य व प्रधानाचार्य डा. एस.के. गर्ग ने पॉवर पांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से कोरोना की वास्तविक स्थिति, समस्याओं व निस्तारण पर प्रस्तुतीकरण देते हुये बताया कि वर्तमान में मेडिकल कालिज में कोरोना धनात्मक के 80 मरीज भर्ती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, केजीएमयू के डा. शरद चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, एस.पी. सिटी अखिलेश नारायण सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार, प्रधानाचार्य मेडिकल कालिज डा. एस.के. गर्ग, डा. पी.पी. सिंह, डा. टी.वी.एस. आर्य, डा. एस.पी. सिंह सहित अन्य चिकित्सकगण, अधिकारीगण व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related