एसएसपी ने पेश की नजीर, सिपाही को वीडियो कांफ्रेंस से दिलवाया उपचार

मेरठ रीजनएसएसपी ने पेश की नजीर, सिपाही को वीडियो कांफ्रेंस से दिलवाया उपचार

Date:


एसएसपी ने पेश की नजीर, सिपाही को वीडियो कांफ्रेंस से दिलवाया उपचार

बुलंदशहर। बेईमान अफसर और कर्मचारियों से भले ही बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह नफरत कर सख्त मिजाजी का संदेश शासन तक पहुंचा रहे हों, लेकिन एसएसपी ईमानदार अफसर और कर्मचारियों के लिए सम्मान ही नहीं मददगार भी हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को एसएसपी दफ्तर में देखने को मिला। दरअसल सोरायसिस क्रॉनिक स्किन डिसीज जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त सिपाही राशिद खान बुधवार को एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह के सामने अवकाश के लिए पेश हुआ था। पहले तो एसएसपी ने बीमारी को महज बहाना समझा, लेकिन जब सिपाही ने दोनों टांगों की हालत एसएसपी को दिखाई तो उन्होंने तत्काल स्किन स्पेसलिस्ट को फोन लगाया और वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से बीमार सिपाही को मेडिकल परामर्श दिलवाया।

यह वाक्य देखकर दफ्तर में बैठे सभी अफसर और कर्मचारियों का मन भारी हो गया। एसएसपी ने खुद भी उपचार को लेकर बीमार सिपाही को सुझाव दिए और अवकाश स्वीकृत कर दिया। घटना मामूली जरूर है, लेकिन एक आईपीएस का एक मामूली सिपाही के प्रति समर्पण उन हाकिमों के लिए नसीहत है जो खाकी पहनते ही रौब गालिब करने में जुट जाते हैं।
क्या है सोरायसिस क्रॉनिक स्किन डिसीज शुरूआत में इस बीमारी में स्किन पर लाल चक्कते पड़ने लगते हैं। इसके बाद छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। जिनसे द्रव निकलता और द्रव की एक परत बन जाती है। परत ठोस होने पर फटने लगती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related