हापुड़ में डीएम के पेशगार के बेटे समेत 27 को कोरोना पॉजिटिव

मेरठ रीजनहापुड़ में डीएम के पेशगार के बेटे समेत 27 को कोरोना पॉजिटिव

Date:


हापुड़ में डीएम के पेशगार के बेटे समेत 27 को कोरोना पॉजिटिव

  • कोरोना से दो लोगों की मौत के साथ आंकड़ा पहुंचा 10

हापुड़। डीएम के पेशगार के बेटे समेत 27 लोगों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग का भी एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। कलक्ट्रेट समेत प्रभावित इलाकों को सेनिटाइज कराया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 380 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को दो लोगों की मौत के साथ ही संख्या बढ़कर 10 हो गई। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 380 है, इनमें से 161 स्वस्थ्य हो चुके हैं, 209 एक्टिव मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कन्हैयापुरा निवासी 13, छज्जुपुरा निवासी एक, हरजसपुरा निवासी तीन, हरसिंहपुर निवासी एक, राजीव नगर निवासी एक, धौलाना निवासी दो, जबकि हापुड़ में 6 अन्य मरीज मिले हैं। इसके अलावा गांव असौड़ा निवासी 53 वर्षीय सुलेमान और सलारपुर निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। सीएमओ ने बताया कि असौड़ा निवासी सुलेमान बीते 10 साल से डायबिटीज, लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। 15 जून को सुलेमान को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार सुबह सुलेमान ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा गढ़ के सलारपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की 17 जून को मृत्यु हो गई थी। मृत्यु उपरांत जांच में वीरेंद्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...