कोविड अस्पतालों के वार्डों व आईसीयू में लगाएं सीसीटीवी: पी. गुरू प्रसाद

मेरठ रीजनकोविड अस्पतालों के वार्डों व आईसीयू में लगाएं सीसीटीवी: पी. गुरू प्रसाद

Date:


कोविड अस्पतालों के वार्डों व आईसीयू में लगाएं सीसीटीवी: पी. गुरू प्रसाद

  • तीमारदारों को दिन में दो बार दें भर्ती कोरोना मरीज की स्वास्थ्य संबंधी प्रगति सूचना: नोडल अधिकारी
  • कोरोना मरीज को उसकी पुरानी बीमारियों से संबंधित दवाईयों को भी समय पर दें: अनिल ढींगरा

मेरठ। मेडिकल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुये नोडल अधिकारी पी. गुरू प्रसाद ने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों कें वार्ड व आईसीयू में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें तथा उनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि आईसीयू मे भर्ती मरीजों के तीमारदारों व रिश्तेदारों को दिन में दो बार मरीज के स्वास्थ्य के संबंध में सूचना दी जाये।

नोडल अधिकारी पी. गुरू प्रसाद ने कहा कि आशा व एएनएम समय से अपनी रिपोर्ट सर्विलांस टीम को दें तथा सर्विलांस टीम प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी को एक टीमवर्क के रूप में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सोशल डिस्टेंन्सिंग व सैनेटाईजेशन के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि कोरोना वायरस से पीडित मरीजो को कोरोना के ईलाज के साथ-साथ जिस बीमारी के निवारण के लिए वह मरीज पूर्व से दवा ले रहा हो उसकी वह दवा भी मरीज को नियमित रूप से समय पर दी जाये।

उन्होंने कहा कि तीनों मेडिकल कालेज व अन्य संबंधित सीएचसी कोरोना से संबंधित अपनी ऑनलाइन  रिपोर्ट दिन में एक समय निर्धारित करते हुये उस समय तक ऑनलाइन  फीड कराये ताकि रिपोर्टिग में समय का अंतर न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार, एडीएम सिटी अजय तिवारी, एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...