सील क्षेत्रों में बरतें अधिक सतर्कता: प्रवीण कुमार

मेरठ रीजनसील क्षेत्रों में बरतें अधिक सतर्कता: प्रवीण कुमार

Date:


सील क्षेत्रों में बरतें अधिक सतर्कता: प्रवीण कुमार

हापुड़। जिले में बढ़ते अपराध व कोरोना संक्रमण के चलते बुधवार देर रात आईजी प्रवीन कुमार हापुड़ पहुंचे। उन्होंने रात में पुलिस पिकेट ड्यूटी की सतर्कता की जांच करते हुए सील एरियों के बाहर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने की हिदायत दी।

लॉक डाउन खुलने के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हापुड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार वारदात हो रही हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने उच्चाधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार देर रात आईजी प्रवीन कुमार अचानक हापुड़ पहुंचे और उन्होंने जिले में तैनात पुलिस पिकेट ड्यूटी की जांच की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रात के समय अधिक सतर्कता बरती जाए। रात के समय संदिग्ध वाहनों की चैकिंग पूरी मुस्तैदी के साथ की जाए। इसके अलावा उन्होंने सील क्षेत्रों के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए कि सील क्षेत्रों से आवाजाही न की जाए। इस पर विशेष नजर रखी जाए। उनके निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related