तीन तलाक वापस लेने की कीमत 2 लाख

मेरठ रीजनतीन तलाक वापस लेने की कीमत 2 लाख

Date:


तीन तलाक वापस लेने की कीमत 2 लाख

पत्नी ने कार्रवाई न करने पर थाने में ही आत्महत्या की दी चेतावनी

मेरठ। देश में बेशक तीन तलाक का कानून खत्म हो गया हो लेकिन अभी भी ऐसे मामले कई बर सामने आ चुके हैं जिसमें तीन तलाक से त्रस्त पीडिता ने थाने में जाकर गुहार लगाई है। अब थाना नौचंदी में ऐसा मामला सामने आया है जब तीन तलाक को वापसलेने के लिए उसकी कीमत ही लगा डाली। पति ने पहले तो तलाक दे दिया। इसके बाद पत्नी ने जब तलाक वापस लेने का दबाव बनाया तो पति ने तलाक वापस लेने की कीमत दो लाख रुपए लगा दी। इसके बाद भी पति नहीं माना तो महिला गुस्से में आ गई और थाने पहुंचकर वहीं जमकर बैठ गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति किसी दूसरी महिला के चक्कर में उसे मारता है और सिगरेट से दागता है। उसने कहा कि अगर उसके पति के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वह थाना परिसर में ही आत्महत्या कर लेगी।

ऊंचा सदीकनगर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का निकाह समर गार्डन लिसाड़ी गेट निवासी शाहे आलम से 29 मार्च को किया था। आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से शाहे आलम, पत्नी को परेशान कर रहा है। महिला दो दिन पहले अपने ससुराल से किसी तरह बचकर सेक्टर 11 शास्त्रीनगर निवासी अपनी बहन के घर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति, प्रेमिका के चक्कर में उससे मारपीट करता है और सिगरेट से दागता है। अपने हाथ पर बने निशान भी महिला ने दिखाए। मंगलवार दोपहर शिकायत पर नौचंदी पुलिस ने शाहे आलम को हिरासत में ले लिया। थाने के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी।

इसी दौरान शाहे आलम ने शिकायत वापस लेने और तलाक के लिए दो लाख की कीमत लगा दी। इसी बात पर महिला भड़क गई। चेतावनी दी कि शाहे आलम को जेल नहीं भेजा गया तो वह थाने के अंदर आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद हड़कंप मच गया। महिला कांस्टेबल ने किसी तरह समझा-बुझाकर महिला को अलग बैठाया। फिलहाल मामले में पुलिस के साथ दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है। पूरे घटनाक्रम पर एसओ नौचंदी ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया है। उससे बातचीत की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...