24 घंटे में धराशाई हुआ टिकटॉक, 30 परसेंट यूजर डाटा बेस भारत में

टेक्नोलॉजी24 घंटे में धराशाई हुआ टिकटॉक, 30 परसेंट यूजर डाटा बेस भारत में

Date:


24 घंटे में धराशाई हुआ टिकटॉक, 30 परसेंट यूजर डाटा बेस भारत में

नंबर 1 की पोजिशन से सीधे हुआ धड़ाम

टिकटॉक का 30 परसेंट यूजर डाटाबेस भारत में ही था. विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता और मौजूदा वक्त में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इसी पर मंगलवार को एक ट्वीट कर सैयद अकबरुद्दीन ने लिखा कि ओह! शक्तिशाली कैसे गिर गया है. 24 घंटे में टॉप की ऐप से अब करीब 200वें नंबर पर और फिर कहीं भी नहीं. गौरतलब है कि सोमवार रात को जैसे ही भारत सरकार ने इन एप पर बैन लगाया,

उसके कुछ देर बाद ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के प्ले स्टोर से ये ऐप डिलीट हो गया. यानी कोई नया यूजर इन्हें डाउनलोड नहीं कर पाएगा. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने इन ऐप्स को खुद ही डिलीट कर दिया.यही कारण है कि टिकटॉक जैसी पॉपुलर ऐप को बड़ा झटका लगा है. इस बैन पर चीन के विदेश मंत्रालय ने भी चिंता जाहिर की है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि इस पूरे मसले पर चीन बहुत चिंतित है और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related