सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा पुलिस व जिला प्रशासन

मेरठ रीजनसीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा पुलिस व जिला प्रशासन

Date:


सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा पुलिस व जिला प्रशासन

हेलीपैड स्थल व कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच जुलाई के प्रस्तावित हस्तिनापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुट गया है। इसी के चलते डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी अजय साहनी मंगलवार सुबह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों को देखने हस्तिनापुर पहुंचे।
डीएम ने हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक स्थल को भी देखा। इस दौरान उनके साथ सीडीओ ईशा दुहन, एसपी देहात अविनाश पांडे, एसडीएम मवाना ऋषिराज, विकास खंड अधिकारी एवं सहायक आयुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह, डीएफओ सूरज आदि अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पांच जुलाई को हस्तिनापुर आना प्रस्तावित है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम हस्तिनापुर का है। जहां पर वह वन अभयारण्य क्षेत्र में पौधरोपण की शुरूआत करेंगे। मेरठ मंडल के तमाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। लेकिन इसे लेकर ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि मुख्यमंत्री अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं तो वह मेरठ आएंगे और यहीं पर समीक्षा बैठक करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...