अगले महीने शुरू हो जाएगा काउंटी सीजन

स्पोर्ट्सअगले महीने शुरू हो जाएगा काउंटी सीजन

Date:


अगले महीने शुरू हो जाएगा काउंटी सीजन

लंदन। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को घोषणा की कि स्थगित काउंटी क्रिकेट सत्र 2020 अंतत: एक अगस्त से शुरू होगा. काउंटी सत्र अप्रैल में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था जबकि ईसीबी ने अपने नए टूर्नामेंट द हंड्रेड’ को भी 2021 तक टाल दिया.

प्रारूप पर होगी चर्चा
काउंटी चैंपियनशिप के प्रारूप पर फैसला 18 प्रथम श्रेणी काउंटी जुलाई की शुरुआत में करेगी और इसके बाद नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. ईसीबी ने बयान में कहा, 2020 में महिला घरेलू क्रिकेट खेलने की प्रतिबद्धता भी जताई गई लेकिन नए एलीट घरेलू ढांचे की योजना को टाला जा सकता है.’

मेडिकल पेशेवरों से ली जाएगी सलाह
उन्होंने कहा, पुरुष और महिला घरेलू सत्र की तैयारी और योजना सरकार और मेडिकल पेशेवरों की सलाह पर निर्भर करेगी क्योंकि खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है.’ खिलाड़ी एक जुलाई को या इससे पहले’ ट्रेनिंग दोबारा शुरू कर सकते हैं और सत्र की योजना में लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट के विभिन्न विकल्प शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी आठ जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ होगी जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेली जाएगी. कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मार्च से ठप्प है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...