हमारी आख़री इच्छा हमारी फैमिली से कुछ मत कहना सब निर्दोष हैं’

मेरठ रीजनहमारी आख़री इच्छा हमारी फैमिली से कुछ मत कहना सब निर्दोष हैं’

Date:


हमारी आख़री इच्छा हमारी फैमिली से कुछ मत कहना सब निर्दोष हैं’

नव-नवेली दुल्हन ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट

मुजफ्फरनगर। चरथावल में अभी दो दिन पहले दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई थी। हाथ की मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी थी कि नई नवेली दुल्हन ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलील खत्म कर ली। मरने से पहले उसने अपने ड्रेसिंग पर लिपिस्टिक से लिखा ‘हमारी आख़री इच्छा हमारी फैमिली से कुछ मत कहना सब निर्दोष है’ फिर फंदे पर लटक गई। घटना मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र की है घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया की सुसाइड की वजह क्या है फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में एक नई नवेली दुल्हन ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार शामली जनपद के थाना झिंझाना के ग्राम गागोर निवासी नेहा की 2 दिन पूर्व ही चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा निवासी सचिन के साथ शादी संपन्न हुई थी। आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नव नवेली दुल्हन ने पंखे पर फांसी के फंदे कर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी नई नवेली दुल्हन ने 2 दिन बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया एक ही झटके में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया मरने से पहले उसने अपने ड्रेसिंग पर लिपिस्टिक से लिखा ‘हमारी आखरी इच्छा हमारी फैमली से कुछ मत कहना सब निर्दोष हैं’ सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद गिरी व चौकी इंचार्ज कुटेसरा सुरेंद्र राव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गयाआत्महत्या के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...