नशे में धुत वज्र वाहन चालक ने साईकिल सवार को कुचला

मेरठ रीजननशे में धुत वज्र वाहन चालक ने साईकिल सवार को कुचला

Date:


नशे में धुत वज्र वाहन चालक ने साईकिल सवार को कुचला

व्यक्ति की हुई मौके पर मौत
गुस्साए राहगीरों ने की चालक की धुनाई

मेरठ। जनता को नशा न करने की नसीहत देने वाली खाकी ने ही रफ्तार और नशे की झाैंक में एक बेकसूर की जान ले ली। घटना से गुस्साए सड़क चलते लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई करते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हमले में घायल हो गए पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशे में धुत वज्र वाहन चालक ने साईकिल सवार को कुचला

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है‚ क्षेत्रीय पार्षद अंशुल गुप्ता का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस का वज्र वाहन तेज गति से सूरजकुंड पुलिया से गुजर रहा था‚ अंचल का आरोप है कि वाहन का चालक कीर्तिपाल शराब के नशे में धुत था‚ इसी दौरान तेज रफ्तार ब्रज वाहन ने सड़क चलते एक साइकिल सवार को रौंदा डाला‚ जिसके बाद सड़क पर हड़कंप मच गया।इसी बीच पब्लिक ने दुर्घटना करके भाग रहे पुलिसकर्मी को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की‚ घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए चालक पुलिसकर्मी को भीड़ से बचाया।सीओ सिविल लाईन संजीव देशवाल ने बताया कि पुलिसकर्मी कीर्तिपाल को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में मारे गए अधेड़ की पहचान नेहरू नगर गली नंबर एक निवासी किशन गुप्ता के रूप में हुई है। सीओ ने पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीकर दुर्घटनाएं किए जाने के आरोप जांच कर कार्रवाई की बात की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related