कारोबारी दुर्घटना प्रकरण मुआवजे की माँग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम

मेरठ रीजनकारोबारी दुर्घटना प्रकरण मुआवजे की माँग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम

Date:


कारोबारी दुर्घटना प्रकरण मुआवजे की माँग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम

मेरठ । बृहस्पतिवार की रात पुलिस के वज्र वाहन की चपेट में आकर मारे गए किशन गुप्ता के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार दोपहर जमकर हंगामा किया । बताते चलें नेहरू नगर निवासी किशन गुप्ता की बृहस्पतिवार की शाम पुलिस के वज्र वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी । जिसके बाद सड़क चलते लोगों ने वज्र वाहन के चालक पुलिसकर्मी कीर्तिपाल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी थी । घायल कीर्तिपाल को मेडिकल में भर्ती कराया गया है । उधर , शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के बेटे अभिषेक और विशाल सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने किशन गुप्ता के शव को सूरजकुंड चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया ।

भाजपा पार्षद अंशुल गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह , सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल और एसीएम सिविल लाइन मौके पर पहुंचे । परिजनों ने मृतक के किसी एक पत्र को सरकारी नौकरी और आश्रितों को 30 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की । घंटो हंगामे के बाद अधिकारियों ने पीड़ितों की मांग को शासन तक पहुंचाने और पूरी कराने का आश्वासन दिया । जिसके बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related