Rishikesh घूमने आया था जोड़ा, अचानक से लापता हुई पत्नी, हैरान करने वाला है मामला

उत्तराखंडRishikesh घूमने आया था जोड़ा, अचानक से लापता हुई पत्नी, हैरान करने...

Date:

ऋषिकेश। नव विवाहित जोड़ा योग नगरी घूमने आया। इस दौरान पत्नि-पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरानी में पड़ गए। पत्नी की अचानक चीखने की आवाज आई और वह लापता हो गई। इसके बाद जो हुआ उससे सब चौंक गए।  

दरअसल, लापता हुई फिरोजाबाद निवासी नव विवाहिता अपने घर पहुंच गई। नव विवाहिता के जीजा ने पुलिस को सूचना दी है। जबकि पुलिस युवती के डूबने या जंगली जानवर के हमले का शिकार होने की आशंका के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। 

मुनि की रेती थाना पुलिस को देर रात शिवपुरी में गंगा घाट से एक नव विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के उसियाना निवासी हिमांशु पचौरी और नंदिनी घूमने के लिए शिवपुरी आए थे।



दपंती गंगा किनारे कैंप में ठहरे थे। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि रात 11 बजे वह और उसकी पत्नी नंदिनी घूमने के लिए घाट पर निकले। नंदिनी ने उसे फ्रूटी लाने के लिए कहा था। इस दौरान वह, नंदिनी और उनकी बहन वीडियो कॉल कर रहे थे।


वीडियो कॉल पर बात करते हुए चीखने की आवाज

अचानक उसने वीडियो कॉल के दौरान नंदिनी के चीखने की आवाज सुनी। वह दौड़ते हुए गंगा घाट की ओर आया, लेकिन उनकी पत्नी नंदिनी कहीं नजर नहीं आई। घाट के पास पत्थर पर पत्नी का मोबाइल पत्थर और किनारे पर चप्पल पड़ी मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के डूबने या जंगली जानवर के हमले की आशंका को ध्यान में रखने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसडीआरएफ टीम गंगा में युवती को तलाश रही थी। सोमवार को नंदिनी के जीजा ने पुलिस को सूचना दी की वह फिरोजाबाद अपने घर पर पहुंच गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...