नीरज हत्याकांड: हिरासत में लिया गया भाजपा नेता

मेरठ रीजननीरज हत्याकांड: हिरासत में लिया गया भाजपा नेता

Date:


नीरज हत्याकांड: हिरासत में लिया गया भाजपा नेता

पुलिस कर रही जल्द खुलासे का दावा, पुलिस को अहम सबूत मिले।
बुलंदशहर। प्रॉपर्टी विवाद में नीरज वर्मा हत्याकांड के आरोपी भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी और उसके भतीजे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार को नीरज का शव गंगनहर में बरामद किया था। मृतक की पत्नी ने भाजपा नेता समेत 06 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
आरोप है कि बुलंदशहर में स्थित करोड़ों रुपए का विराट फार्म हाउस को लेकर नीरज वर्मा और उसके चाचा भाजपा नेता महेश चंद्र लोधी के बीच विवाद चल रहा था। महेश चंद लोधी बुलंदशहर के भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष हैं।

मृतक के परिजनों की मानें तो सोमवार को नीरज लोधी को फैसले के लिए महेश चंद्र लोधी आदि ने अपने यहां बुलाया था, मगर उसके बाद नीरज रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। जब नीरज का कोई सुराग नहीं लगा, तो मृतक की पत्नी ने  गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने बुधवार को नीरज का शव बुलंदशहर  के वलीपुरा नहर से बरामद किया था, जबकि सोमवार की रात शाम को ही पुलिस ने नीरज की कार को वलीपुरा नहर  के पास से बरामद कर लिया था। नीरज के परिजनों का दावा है कि  करोड़ों की संपत्ति के विवाद के चलते भाजपा नेता ने भतीजे नीरज की अपहरण कराकर हत्या करा दी ।

हालांकि पुलिस ने  भाजपा नेता महेश चंद लोधी सहित छह लोगों के खिलाफ नीरज का अपहरण और हत्या के मामले में  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  पुलिस आरोपी महेश लोधी और उसका भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भाजपा नेता महेश चंद्र लोधी  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह  और उनके पुत्र  राजू भैया के करीबी बताए जाते हैं। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया नीरज हत्याकांड में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...