Covid-19: कोरोना के केस पांच हजार पार, अब तक पांच मरीजों की मौत

फीचर्डCovid-19: कोरोना के केस पांच हजार पार, अब तक पांच मरीजों की...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। यूपी व हिमाचल प्रदेश सहित चार राज्यों में पांच कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। 109 दिन बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामले पांच हजार पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 796 मामले सामने आए हैं जिसके चलते कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है।

कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,30,795 हो गई है। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, केरल और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,026 हो गई है। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.80 फीसदी है। इसके अलावा, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,57,685 हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक सहित छह राज्यों को पत्र लिख बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों को निर्देश जारी किया है। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को कोरोना के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

मंत्रालय ने परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोरोना से लड़ने के अनुरूप व्यवहार की रणनीति का पालन करने को कहा है। इन राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में सरकार से फाइव फोल्ड स्ट्रैटेजी के तहत हालात पर नजर रखने और जरूरी उपाय करने को कहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...