अवैध हथियार कारोबार पर कसा मेरठ पुलिस का शिकंजा

मेरठ रीजनअवैध हथियार कारोबार पर कसा मेरठ पुलिस का शिकंजा

Date:


अवैध हथियार कारोबार पर कसा मेरठ पुलिस का शिकंजा

30 थाना क्षेत्रों से 140 लोगों को गिरफ्तार कर 239 अवैध हथियार बरामद किए

परीक्षितगढ़ और ब्रहमपुरी क्षेत्र में दो अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

मेरठ – अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मेरठ पुलिस ने अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार रात से रविवार रात तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने 30 थाना क्षेत्रों से 140 लोगों को गिरफ्तार कर 239 पिस्टल, राइफल, कंट्री मेड पिस्टल आदि अवैध हथियार बरामद किए हैं।

मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय साहनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ में अवैध हथियारों के कारोबार को समाप्त करने के लिए योजना बनाई गई थी।

सभी थाना क्षेत्रों में पहले उन लोगों की लिस्ट बनाई गई जो किसी न किसी रूप में अवैध हथियारों के कारोबार से जुडे़ हैं। इसके बाद क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की 10 टीमों ने शनिवार रात से 24 घंटे का अभियान चलाकर छापेमारी की। अभियान में पुलिस ने 30 थाना क्षेत्रों से 140 लोगों को गिरफ्तार कर 239 पिस्टल, राइफल, कंट्री मेड पिस्टल आदि अवैध हथियार बरामद किए हैं।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ के परीक्षितगढ़ और ब्रहमपुरी क्षेत्र में दो अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयीं हैं। इन दोनो फैक्ट्रियों से पुलिस ने 80 पिस्टल, राइफल, कंट्री मेड पिस्टल आदि अवैध हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर कर जेल भेजा जाएगा, बाद में उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...