उत्तराखंड में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या

उत्तराखंडउत्तराखंड में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या

Date:


उत्तराखंड में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या

एक हफ्ते में 5390 नये कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काफी तेजी के साथ बढ़ने के कारण हालात लगभग बेकाबू हो चले हैं। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के कारण अस्पतालों में आईसीयू, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन और बेड की कमी होने लगी है। हालांकि शासन स्तर पर सुविधा जुटाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। मगर कोरोना संक्रमण के बढ़ते जाने के कारण वह नाकाफी साबित हो रहे हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को सामने आया था। जून के महीने तक राज्य में कोरोना को बढ़ने से रोकने में काफी हद तक कामयाबी हासिल हुई थी। मगर उसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार होना शुरू हो गया था।

हालात इतने गंभीर हो चले हैं कि राज्य में पिछले एक हफ्ते में 5390 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 80 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 3458 मरीज उपचार कराने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं।

उत्तराखंड के देहरादून में कोरोना संक्रमण का प्रसार सबसे अधिक हो रहा है। गौरतलब है कि पूरे राज्य के कोरोना संक्रमित में से 27% मरीज सिर्फ देहरादून से हैं। प्रमुख शहर देहरादून में मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे ने शासन-प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है। वहीं उत्तराखंड सरकार भी देहरादून में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देहरादून में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, आईसीयू तथा मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य मे कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने का एक कारण लोगों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन न किया जाना भी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्ट पहनने और सुरक्षित रहने के लिए जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकलने की अपील की थी। अधिकारियों का भी कहना है कि जब तक लोगों में जागरूकता नहीं आएगी और वह सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक राज्य से कोरोना का समाप्त होना मुश्किल होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related