मावा बनाने की फैक्ट्री में फटा बॉयलर

मेरठ रीजनमावा बनाने की फैक्ट्री में फटा बॉयलर

Date:


मावा बनाने की फैक्ट्री में फटा बॉयलर

हापुड़ जिले के बडौदा सिहानी गांव में मावा बनाने की फैक्ट्री से फटा बॉयलर आधा किलोमीटर दूर एक मकान पर जा गिरा जिससे 10 बच्चों समेत 4 बड़े घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस घटना और फैक्टरी के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है ।

क्षेत्र में दूध से मावा बनाने की एक फैक्ट्री संचालित है। आज सुबह लगभग 7:00 बजे फैक्ट्री का बॉयलर धमाके के साथ फट गया। उस समय फैक्टरी में काम चल रहा था। फटा हुआ बायलर तेज गति से आधा किलोमीटर दूर एक मकान पर जा गिरा।

बताया जा रहा है कि उस समय मकान के अंदर 10 बच्चे और चार बड़े मौजूद थे। बॉयलर गिरने से 14 जने घायल हो गए। लोगों ने मलबे में दबे घायलों को निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को हापुड़ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

एसपी सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने हालात पर काबू पाया। वहीं एसडीएम ने बताया कि बॉयलर फटने से लोगों के घायल होने के प्रकरण की जांच की जा रही है। फैक्ट्री के संचालन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है कि वह कहीं अवैध रूप से तो नहीं चल रही थी। किलोगों का कहना है कि पिछले 2 साल से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...