Redmi Note 12 4G के लीक हुए फीचर्स, मिलेगी दमदार बैटरी और 50MP कैमरा

टेक्नोलॉजीRedmi Note 12 4G के लीक हुए फीचर्स, मिलेगी दमदार बैटरी और...

Date:

टेक डेस्क। रेडमी अपने लेटेस्ट लाइनअप Redmi Note 12 Series को ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रही है। बता दे, इससे पहले Redmi Note 12 Series के तहत Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, और Redmi Note 12 Pro+ 5G लॉन्च हुए थे। अब जल्द ही कंपनी Redmi Note 12 4G पेश करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 12 4G की कई फीचर्स लीक हुए है, जो की इस स्मार्टफोन को खास बना रहे है। चलिए जानते है।

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश होगा। इसमें qualcomm snapdragon 6nm या qualcomm snapdragon 680 प्रोसेसर होगा साथ ही डिजाइन फ्लैट- एज होगा।

Redmi Note 12 4G 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ पेश होगा। साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल के माइक्रो सेंसर मिलेगा।

Redmi के इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जो की 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। साथ ही ये ओनिक्स ग्रे, मिंट ग्रीन और आइस ब्लू जैसे रंगों में पेश होगा। डिवाइस में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related