प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के बाद से यूपी में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी इस हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर सदन से लेकर सड़क तक आक्रामक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस हत्याकांड को लेकर काफी सख्त हैं क्योंकि यह हत्याकांड उनकी जीरो टोलेरेंस के दावों की खिल्ली उड़ा रहा है. पुलिस शूटरों को खोज में ज़मीन आसमान एक किये हुए है. यूपी STF प्रयागराज में डेरा डाले हुए हुए, इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले 9 लोगों की पहचान भी की जा चुकी है लेकिन उमेश पाल पर हमला करने वाले अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. इस बीच सपा विधायक और राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाईं है.
सीएम योगी को लिखा पत्र, मांगी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
सपा विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। सपा विधायक पूजा पाल ने CBI स्पेशल कोर्ट में राजूपाल हत्याकांड में पैरवी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में CM योगी से निवेदन करते हुए पूजा पाल ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बता दें कि प्रयागराज में बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड फायरिंग और बम फेंककर कर राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके सरकारी सरकारी गनर की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के लिए माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आ रहा है.
मायावती ने अतीक को बताया सपा का प्रोडक्ट
इस मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है. एक तरफ जहाँ विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा पर आरोप लगा रहे हैं कि अतीक अहमद सपा द्वारा पोषित माफिया हैं. इस मामले में आज बसपा सुप्रीम मायावती का भी बड़ा बयान सामने आया है. मायावती ने कहा है कि दोष साबित होने तक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पार्टी से नहीं निकाला जायेगा, इसके साथ ही मायावती अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी का प्रोडक्ट बताया है.

