जवान हो रहे शहीद, बदमाश पहन रहे बुलेटप्रूफ जैकेट

मेरठ रीजनजवान हो रहे शहीद, बदमाश पहन रहे बुलेटप्रूफ जैकेट

Date:


जवान हो रहे शहीद, बदमाश पहन रहे बुलेटप्रूफ जैकेट

  • मुजफ्फरगर पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ तीन बदमाश पकड़े
  • 35 हजार रुपये में खरीदकर एक लाख 35 हजार में बेचते थे

न्यूज डेस्क। बदमाशों से मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के अनेक जाबांज पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। अनेक मुठभेड़ों में पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट न होने की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बदमाश बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस हो रहे हैं।

मुजफ्फरगर पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ तीन बदमाशों को पकड़ कर इसका खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने तीन बदमाशों को बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियार बरामद किये हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया की जानसठ पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुनील निवासी मीरापुर और मानसिंह निवासी कासमपुर खोला को गिरफ्तार किया। बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मेरठ निवासी श्याम किशन मेहरा को भी दबोच लिया।

पूछताछ में बदमाशों नेे बताया कि वह बदमाशो को बुलेटप्रूफ जैकट और असलाह सप्लाई करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से 3 बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियार भी बरामद किये हैं। बदमाशों ने बताया कि श्याम किशन मेहरा चेन्नई निवासी सुरेश से बुलेटप्रूफ जैकट 35 हजार रुपये में खरीदता है और आगे 1. 35 लाख रुपये में बेचता है।

इस काम में सुनील और मानसिंह उसका साथ देते हैं। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया की बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने वाले सुरेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम चेन्नई भेजी जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...