बसपा सांसद मलूक नागर के ठिकानों पर छापे से गरमाई राजनीति

मेरठ रीजनबसपा सांसद मलूक नागर के ठिकानों पर छापे से गरमाई राजनीति

Date:


बसपा सांसद मलूक नागर के ठिकानों पर छापे से गरमाई राजनीति

  • आयकर विभाग की इनवेस्टीगेशन विंग की कार्रवाई देर रात तक जारी
  • पूर्व मंत्री लखीराम नागर के आवास और प्रतिष्ठानों पर भी संपति की जांच

न्यूज डेस्क। बसपा सांसद मलूक नागर और उनके भाई पूर्व मंत्री लखीराम नागर के ठिकानों पर मेरठ-गाजियाबाद और नोएडा की आयकर विभाग की इनवेस्टीगेशन विंग के छापों ने प्रदेश की राजनीति में गरमाहट ला दी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर अभी तक बसपा ने चुप्पी साधी हुई है लेकिन अंदर ही अंदर इस कार्रवाई का प्रतिरोध करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि बसपा इस छापेमार कार्रवाई के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

आज सुबह मेरठ-गाजियाबाद और नोएडा की आयकर विभाग की इनवेस्टीगेशन विंग ने बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर एवं उनके भाई पूर्व मंत्री लखीराम नागर के बिजनौर और हापुड़ स्थित आवासीय भवनों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। देर रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

बसपा सांसद एवं पूर्व मंत्री के कुचेसर रोड चौपला स्थित दुग्ध प्लांट, कुचेसर चौपला स्थित उनके भाई के आवास तथा गांव महमदपुर के लिए जा रहे रास्ते पर स्थित पुराने दुग्ध प्लांट में आयकर विभाग की टीम ने पहुंच कर सबकुछ अपने कब्जे में ले लिया।

टीम ने किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। बसपा सांसद मलूक नागर के चांदपुर रोड स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। आयकर विभाग की टीम किसी को भी कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं दे रही है। वहीं बिजनौर के एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने भी इस संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार किया।

आयकर विभाग के छापे में क्या सामने आता है यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन यह तय है कि इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति में उबाल आना निश्चित है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न किये जाने का आरोप राजनीतिक दल लगाते रहे हैं। ऐसे में विपक्ष को एक मौका और मिल गया है। और यदि इस चैतरफा कार्रवाई में आयकर विभाग को कुछ हासिल नहीं हुआ तो केंद्र औैर राज्य सरकार को विपक्ष के मुश्किल सवालों का जवाब देना भारी पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...