Digital India में मार्केटिंग के नए आयाम पर चर्चा

मेरठ रीजनDigital India में मार्केटिंग के नए आयाम पर चर्चा

Date:


Digital India में मार्केटिंग के नए आयाम पर चर्चा

मेरठ। आईआईएमटी इंजीनियरिंग काॅलेज के तहत आज एमबीए विभाग ने सभी एमबीए छात्रों को मार्केटिंग के क्षेत्र में जीवंत तथ्यों को उजागर करने के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस आयोजन के प्रमुख अतिथि वक्ता महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से प्रो डाॅ. अंबरीश शर्मा रहे।

नितिन अग्रवाल (संकाय सदस्य) ने वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य अतिथि तथा सभी अतिथिगणों/प्रतिभागियों का स्वागत किया। आईआईएमटी इंजीनियरिंग काॅलेज के निदेशक डाॅ. संजीव माहेश्वरी ने छात्रों को अपनी सौम्य उपस्थिति से प्रेरित किया।

प्रो. डाॅ. अंबरीश शर्मा मार्केटिंग के प्रोफेसर होने के साथ एक, कवि, कराटे ब्लैक बेल्ट और अनुभवी ए श्रेणी के पर्वतारोही रहे हैं। उन्होंने छात्रों को मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। सहदेव सिंह तोमर (संकाय सदस्य) ने तकनीकी विशेषज्ञ की भूमिका निभाकर अपना योगदान दिया और विख्यात सिंघल और डाॅ. सुगंधा ने छात्रों को सक्रिय रूप से और स्वेच्छा से प्रश्नों को उठाकर गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

डाॅ. संगीत वशिष्ठ (एमबीए विभाग के प्रमुख) ने छात्रों को भविष्य में आने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम के अंत में नितिन अग्रवाल द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

फोटो परिचय- आईआईएमटी इंजीनियरिंग काॅलेज के एमबीए विभाग द्वारा आयोजित अतिथि व्याख्यान में भाग लेते वक्ता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related