मुंबई और दिल्ली नहीं, बल्कि मुंबइकर्स में होगा खिताबी मुकाबला

फीचर्डमुंबई और दिल्ली नहीं, बल्कि मुंबइकर्स में होगा खिताबी मुकाबला

Date:


मुंबई और दिल्ली नहीं, बल्कि मुंबइकर्स में होगा खिताबी मुकाबला

दिलचस्प यह है कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई और दिल्ली की प्रतिद्वंद्विता की अलग पहचान है. और अब आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल के साथ ही दोनों के बीच इस छोटे फॉर्मेट में भी एक नई प्रतिद्वंद्विता की शुरुआत होगी. मजे की बात है कि दोनों के कप्तान मुंबई से ही हैं. इसका मतलब ये कि मैच भले ही मुंबई और दिल्ली के बीच होगा, लेकिन कप्तानी की जंग दो मुंबइकर्स के बीच होगी.

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है. क्वालीफायर-2 के करो या मरो के मुकाबले में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती 17 रनों से ध्वस्त की. रविवार रात अबु धाबी में पहले तो उसने 189/3 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया और उसके बाद हैदराबाद को 172/8 के स्कोर पर रोक दिया.

इसलिए भारी है मुंबई का पलड़ा
दिल्ली को आईपीएल के फाइनल में पहुंचन में 13 साल लगे. अब उसका सामना 10 नवंबर को दुबई में मुंबई इंडियंस से होगा. दोनों टीमों का एक-दूसरे खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई बेहतर स्थिति में है. 2008-2020 से अब तक दोनों के बीच 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 15 में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी जबकि दिल्ली को 12 मैचों में जीत मिली. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने की बात करें तो जहां दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची है तो वहीं मुंबई इंडियंस ने छठी बार फाइनल में जगह बनाई है. यानी फाइनल खेलने का उसे दिल्ली की तुलना में कहीं ज्यादा अनुभव है.

क्या हैं दोनों टीमों की तैयारियां?
मुंबई इंडियंस की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है, क्योंकि इस टीम के पास ना सिर्फ पांच बार फाइनल खेलने का अनुभव है, बल्कि इस सीजन में मुंबई ने दिल्ली को तीन बार मात दी है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दिल्ली की तुलना में च्यादा बैलेंस दिखाई देती है. हालांकि रोहित शर्मा का फॉर्म टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय जरूर है.

दिल्ली की बात करें तो उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार खेल दिखाया और फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली की टीम के लिए शिखर धवन और रबाडा का फॉर्म सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है. लेकिन रिषभ पंत इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं और फिलहाल दिल्ली के पास उनका कोई विकल्प भी नजर नहीं आ रहा है.

आईपीएल: फाइनल में कौन कितनी बार
8 बार चेन्नई सुपर किंग्स
6 बार मुंबई इंडियंस
3 बार रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू
2 बार कोलकाता नाइट राइडर्स
2 बार सनराइजर्स हैदराबाद
1 बार डेक्कन चार्जर्स
1 बार किंग्स इलेवन पंजाब
1 बार राजस्थान रॉयल्स
1 बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट
1 बार दिल्ली कैपिटल्स

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मौसम साफ रहेगा. तापमान के 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है. यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी.
टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी, ताकि अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठा सके.

इस आईपीएल सीजन में यहां हुए 15 मैच में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 64 परसेंट रहा है.

दुबई के मैदान का हाल
इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 25
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 16
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 9
इस सीजन में बना सबसे बड़ा स्कोर: 219
इस सीजन में बना सबसे छोटा स्कोर: 109

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...