Meghalaya पर अमित शाह लुटा रहे हैं प्यार

पॉलिटिक्सMeghalaya पर अमित शाह लुटा रहे हैं प्यार

Date:

आज मेघालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष दोनों चुनावी रैलियां कर रहे हैं. अमित शाह जहाँ शिलॉन्ग में दो चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे तो राहुल गाँधी की शिलॉन्ग में कल चुनावी रैली है. पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की यह पहली चुनावी रैली होगी। आज मेघालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी से सियारी पारा बहुत गर्म हो चूका है.

राहुल की रैली कल

बता दें कि मेघालय एक ईसाई बहुल राज्य है और सभी पार्टियां इस समुदाय को लुभाने में जुटी हुई हैं. कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार किसी चुनावी रैली का कोई हिस्सा बनेंगे। राहुल गाँधी के पूर्वोत्तर राज में चुनावी कार्यक्रम से भाजपा चौकन्ना है. उसे मालूम है कि यात्रा के बाद राहुल गाँधी की लोगों में इमेज बदली है. एक समय पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस का दबदबा रहता था जिसे बड़ी मुश्किल से भाजपा ने साम दाम दंड भेद अपनाकर कम किया है. भाजपा के लिए नागालैंड और मेघालय में सत्ता हासिल करना आसान काम नहीं है. अमित शाह वहां डेरा डाले हुए हैं, आज और कल वो दोनों राज्यों में चुनावी रैलियां करेंगे।

खरगे ने बोला हमला

कल भी मेघालय में अमित शाह मौजूद थे और कांग्रेस पार्टी पर ज़ोरदार हमला बोला था. अमित शाह ने फिर वही उत्पीड़न वाला अपना पुराना राग अलापा था कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे हैं. इधर आज मल्लिकार्जुन खरगे आज नागालैंड में भाजपा पर काफी आक्रामक नज़र आये. खरगे ने कहा कि यह लोग कहते हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया, तो मोदी साहब कांग्रेस ने अगर 70 सालों में लोकतंत्र को नहीं बचाया होता तो आज प्रधानमंत्री नहीं बने होते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...