कृषि कानूनों के समर्थन में आगे आये किसान

मेरठ रीजनकृषि कानूनों के समर्थन में आगे आये किसान

Date:


कृषि कानूनों के समर्थन में आगे आये किसान

मेरठ कमिश्नरी पहुंचे किसानों ने कहा, कानूनों से किसानों को होगा लाभ

मेरठ। एक ओर जहां पूरे देश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में किसान कृषि कानूनों के समर्थन में आगे आये हैं। मेरठ के कमिश्नर कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा कर किसानों ने कृषि कानूनों का समर्थन किया।

मेरठ के कमिश्नर कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा कर किसानों ने कृषि कानूनों का समर्थन किया

मेरठ के रोहटा गांव में रहने वाले लोकेन्द्र कुमार आज बैनर लेकर कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का समर्थन किया। लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि कृषि कानूनों को लाकर सरकार सही कदम उठा रही है। इन कानूनों से किसानों को फायदा होगा।

गन्ने की खेती करने वाले लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें सरकार के उठाये इस कदम का समर्थन करना चाहिये। लोकेन्द्र कुमार के साथ कमिश्नरी पहुंचे अन्य किसानों ने भी पारित कृषि बिलों को हितकारी बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related