बजाज फाइनैंस और VI ने लाॅन्च किया अनूठा फाइनैंस आफर, किफ़ायती EMI पर खरीदें स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजीबजाज फाइनैंस और VI ने लाॅन्च किया अनूठा फाइनैंस आफर, किफ़ायती EMI...

Date:


बजाज फाइनैंस और VI ने लाॅन्च किया अनूठा फाइनैंस आफर, किफ़ायती EMI पर खरीदें स्मार्टफोन

मुंबई: बजाज फिनसर्व ग्रुप की अग्रणी निवेश शाखा बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने टेलीकाॅम ब्राण्ड VI के साथ उपभोक्ताओं के लिए किफ़ायती ईएमआई पर स्मार्टफोन की खरीद को सुगम बनाने के लिए एक सामरिक साझेदारी की है|

उपभोक्ता बजाज फाइनैंस लिमिटेड के संचालन के 2392 लोकेशनों में निर्बाध फाइनैंस सेवाएं पा सकते हैं। 70,000 से अधिक व्यापक पाॅइन्ट-आफ-सेल (पीओएस) नेटवर्क के माध्यम से वी उपभोक्ता किसी भी पीओएस में जाकर अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड भी कर सकते हैं।

इस साझेदारी पर बात करते हुए मनीष जैन, सीनियर एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट, बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम अपने उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा किफ़ायती विकल्प उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह साझेदारी अपनी तरह के अनूठे आॅफर लेकर आई है, जिसके द्वारा मोबाइल के नए उपभोक्ता बेजोड़ बजत के फायदे पा सकेंगे।’’

डिवाइस के लिए फाइनैंसिंग के किफ़ायती विकल्प उपलब्ध कराने वाली यह साझेदारी VI के उपभोक्ताओं को 4g सेवाओं से लाभान्वित करेगी, जिसके तहत वे बड़ी आसानी से शून्य डाउन पेमेन्ट एवं आसान ईएमआई पर अपनी पसंद का स्मार्टफोन खरीद सकेंगे और साथ ही एक साल या आधे साल के VI प्रीपेड रीचार्ज प्लान का लाभ भी उठा सकेंगे।

इस साझेदारी पर बात करते हुए अवनीश खोसला, चीफ़ मार्केटिंग आफिसर, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमारे उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर कल का निर्माण करना हमारा मुख्य दृष्टिकोण है। हमारे पास मजबूत 4ळ नेटवर्क है जो 1 बिलियन से अधिक भारतीयों को कवर करता है और हम अपने सभी उपभोक्ताओं को 4g के फायदों से लाभान्वित करना चाहते हैं। चूंकि कोविड के चलते डिजिटल अडाॅप्शन में तेज़ी आई है, स्मार्टफोन आज के डिजिटल समाज की ज़रूरत बन गया है।

उपभोक्ताओं को सबसे अच्छे हैण्डसेट के साथ-साथ Ookla द्वारा प्रमाणित वी-इंडिया के सबसे तेज़ और सबसे स्थायी 4g नेटवर्क की ओर से GIGAnet के फायदों से लाभान्वित करने के उद्देश्य के साथ वोडाफ़ोन आइडिया-बजाज फाइनैंस लिमिटेड की यह साझेदारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related