पंचायत चुनाव मेें खून-खराबे की थी तैयारी

मेरठ रीजनपंचायत चुनाव मेें खून-खराबे की थी तैयारी

Date:


पंचायत चुनाव मेें खून-खराबे की थी तैयारी

एसटीएफ ने पंचायत चुनाव के लिये तैयार किये जा रहे हथियार पकड़े
असहला फैक्ट्री में आर्डर पर बनाये जा रहे थे हथियार

मेरठ। यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को हथियारों के बल पर दहलाने के लिये 12 जनपदों को हथियार सप्लाई करने की तैयारी थी। इसके लिये असलाह फैक्ट्री में आर्डर पर हथियार बनाये जा रहे थे। पांच हजार तक का तमंचा और 30 हजार रूपये तक की पिस्टल असलाह फैक्ट्री में तैयार की जा रही थी।

मगर एसटीएफ ने इस साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। असलाह फैक्ट्री में काफी संख्या में अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं।

एसटीएफ ने गत रात्रि चेकिंग के दौरान शमशाद पुत्र इस्तियाक और मौ0 रईस उर्फ मुल्ला को अवैध शस्त्रों सहित पकड़ा था। अभियुक्तों ने बताया कि उन दोनों को यह शस्त्र व स्कूटी जहीरूद्दीन पुत्र अल्लाराजी नि0 सराय बहलीम थाना कोतवाली जिला मेरठ व नवाब पुत्र जलालुद्दीन नि0 चमार दरवाजा थाना ब्रहमपुरी मेरठ ने दिये है, जिन्हे हम किसी को दिखाने के लिये जा रहे थे। एसटीएफ ने दोनो अभियुक्तों की निशादेही पर डी ब्लाक शास्त्रीनगर नाले के पास बिजलीघर के पीछे झोपडी से 17 अदद तमंचे 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर व एक तमंचा 32 बोर व तीन पिस्टल 32 बोर , दो रिवाल्वर 32 बोर ,बनाने के उपकरण व एक स्कूटी होन्डा एक्टिवा नं0 यूपी15सीएच2220 बरामद किये हैं।

सीओ ब्रिजेश ने बताया कि पकड़े गए आरोपित शमशाद और रईस दिल्ली से अवैध असलाह में जेल जा चुके है। उस समय भी दोनों के कब्जे से हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई थी।एसटीएफ की टीम इन अवैध हथियार खरीदने वालों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। थाना स्तर पर अवैध हथियार खरीदारी करने वालों की सूची बनाई जाऐगी। उक्त लोगों की पंचायत चुनाव से पहले थाने स्तर से निगरानी की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...