Spot Fixing: फिर निकला स्पॉट फिक्सिंग का जिन्न

फीचर्डSpot Fixing: फिर निकला स्पॉट फिक्सिंग का जिन्न

Date:

दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप जारी है लेकिन इस बीच इस विश्व कप को लेकर स्पॉट फिक्सिंग का एक मामला सामने आया है. हालाँकि स्पॉट फिक्सिंग हुई या नहीं ये जांच का विषय है लेकिन स्पॉट फिक्सिंग करने की ऑफर ज़रूर दी गयी और जिस खिलाडी को ऑफर मिली उसने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को इसकी जानकारी भी दे दी क्योंकि इस खिलाड़ी को मालूम है कि उसके देश की पुरुषों की टीम के एक बेहद सीनियर प्लेयर को भी कुछ इसी तरह की ऑफर मिली थी और उन्होंने उसे छुपा लिया था इसलिए स्पॉट फिकिसिंग में शामिल न होते हुए भी उनपर एक साल का प्रतिबन्ध लग गया था. मैं बात कर रहा हूँ बांग्लादेश की.

बांग्लादेश की दो महिला खिलाडियों में बातचीत

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश के एक मीडिया चैनल ने एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें दो बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी जिसमें एक बांग्लादेश की टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में है और विश्व कप टीम का हिस्सा है एक सीनियर खिलाडी जो बांग्लादेश में है के बीच स्पोर्ट फिक्सिंग को लेकर बातचीत हो रही है। दरअसल शोहेली अख्तर नाम की खिलाडी लता मंडल को स्पॉट फिक्सिंग करने के लिए मना रही है, उसे बता रही है कि इसमें कोई बुराई नहीं। आप इससे लाखों की कमाई कर सकती हो.

स्पॉट फिक्सिंग का रेट

शोहेली अख्तर, लता मंडल को स्पॉट फिक्सिंग का रेट भी बताती हैं, इसके लिए हिट विकेट होने पर 25 लाख और स्टंप होने पर 5 लाख मिलने की बात कही जाती है और उसे यह मैच के दौरान कभी भी करने की छूट दी जाती है. हालाँकि लता मंडल ने उस ऑफर को साफ़ तौर पर ठुकरा दिया और शोहेली अख्तर से इस तरह की बातें न करने को कहा. बात में लता मंडल ने इसकी जानकारी बांग्लादेश महिला क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी. अब इस खुलासे से क्रिकेट जगत में हड़कंम्प मचा हुआ है.

शाकिब पर लग चूका है प्रतिबन्ध

बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान शकिबुल हसन भी इसी तरह के मामले में फंस चुके हैं, उनको भी स्पॉट फिक्सिंग की ऑफर मिली थी मगर उन्होंने इस बात को छुपा लिया था. बाद में बात खुलने पर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई हुई थी और उनपर एक साल का प्रतिबन्ध लगा दिया गया था. यह मामला बांग्लादेश प्रीमियर लीग का था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...