रसोई Bytes: भुने हुए लहसुन से बनाएं चटनी, खाने का मजा होगा दुगना!

रसोई Bytesरसोई Bytes: भुने हुए लहसुन से बनाएं चटनी, खाने का मजा होगा...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Roasted Garlic Chutney Recipe – लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, दाल से लेकर चिकन तक इसका हर खाने में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आप लोग ने लहसुन की चटनी खाई होगी, लेकिन क्या कभी भुने हुए लहसुन की चटनी खाई है ? अगर नहीं तो आज ही इसे घर पर बनाएं।

भुने हुए लहसुन की चटनी सामग्री

1/4 कप घी, 1 चम्मच सरसों के बीज, 1 चम्मच उड़द दाल, चुटकी भर हींग, 2-3 लहसुन, 1/4 कप नारियल, 1 कटा हुआ टमाटर, 4 सूखी लाल मिर्च, 1 कप इमली का पानी, 1/4 चम्मच हल्दी, 3/4 चम्मच नमक और आधा चम्मच गुड़।

भुने हुए लहसुन की चटनी रेसिपी (Roasted Garlic Chutney Recipe)

पहले 2-3 लहसुन को छील कर 1 टमाटर को बारीक काट लें साथ ही इमली को पानी में भिगोकर रख दें। अब पैन को गैस पर गर्म कर 1/4 कप घी डालकर पिघला लें, फिर 1 चम्मच सरसों के बीज, 1 चम्मच उड़द दाल और चुटकी भर हींग मिलाएं। मिश्रण में कटा हुआ लहसुन डालें और इसमें गोल्डन ब्राउन कलर न आ जाए तब तक फ्राई करें।

इसके बाद, नारियल को कद्दूकस कर लें और मिक्सी के जार में डालें। साथ ही 1 कटा हुआ टमाटर और 4 सूखी लाल मिर्च डालकर ब्लेंड कर लें। अब पैन में 1 कप इमली का पानी , 1/4 चम्मच हल्दी, 3/4 चम्मच नमक और आधा चम्मच गुड़ को उबाल दे। फिर नारियल और टमाटर के पेस्ट को इस पानी में मिलाएं साथ ही फ्राई किया हुआ लहसुन डालें। इसे अच्छे से 3 मिनट तक सॉटे कर लें और तब तक पकाएं जब तक की ये तेल न छोड़ने लगे। बस लीजिए तैयार भुने हुए लहसुन की चटनी। (Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related