GIS 2023: उत्तर प्रदेश पर बढ़ा है निवेशकों का भरोसा, PM मोदी

उत्तर प्रदेशGIS 2023: उत्तर प्रदेश पर बढ़ा है निवेशकों का भरोसा, PM मोदी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उनके साथ देश और दुनिया के कई बड़े बड़े उद्योगपति भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि वो इस इन्वेस्टर समिट के मुख्य अतिथि होने बावजूद भी सभी लोगों का स्वागत इस लिए कर रहे हैं क्योंकि वो प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के एक सांसद भी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए आज एक उम्मीद बन चूका है.

यूपी ने नई पहचान बनाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है. यूपी को अब सुशासन और गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है उसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए होने लगी है. यही वजह है कि निवेशकों का भी उत्तर प्रदेश पर भरोसा बढ़ रहा है, अब यहां पैसा कमाने के लिए नित्य नए अवसर बन रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ चंद सालों में यूपी में इंफ्रा की जो पहल हुई थी उसके परिणाम नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कई देशों से बड़ा है और अब मार्केट के रूप में सीरियस हो रहा है. बहुत जल्द यूपी ऐसे राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे. यूपी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा. यहाँ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की देखरेख में देश का दूसरा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है.

दुनिया की समृद्धि भारत की तरक्की में निहित

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग का हब बना है. गंगा के दोनों तरफ नेचुरल फार्मिंग शुरू हो गई है. स्वास्थ्य, शिक्षा में भी निवेश के अनेक अवसर पैदा हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी भला और क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि निहित है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्पीड और स्केल के रास्ते पर बढ़ चला है. इसलिए उसकी सोच एक लेवल ऊपर है और यही भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास में ही पूरी दुनिया का विकास है. इसलिए आज मैं दुनियाभर के निवेशकों को भारत में निवेश करने का आह्वान करता हूं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...