मेरठ की मंजु गुप्ता को मिला पाॅवर वूमन का खिताब

मेरठ रीजनमेरठ की मंजु गुप्ता को मिला पाॅवर वूमन का खिताब

Date:


मेरठ की मंजु गुप्ता को मिला पाॅवर वूमन का खिताब

बंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मेरठ। जब मेरठ की महिलाएं प्रदेश से बाहर निकल कर नाम रोशन करती हैं तो निःसंदेह यह पूरे मेरठ के लिये गौरव की बात होती है। मेरठ की निवासी प्रो.डा.मंजु गुप्ता को बंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सम्मानित किया है। प्रो.डा.मंजु गुप्ता को यह गौरव शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये दिया गया है।

मेरठ की निवासी प्रो.डा.मंजु गुप्ता वर्तमान में नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बतौर डीन कार्यरत हैं। लीड इंडिया फाउंडेशन और वल्र्ड बुक रिकार्ड के संयुक्त तत्वाधान में देश की 111 प्रभावशाली महिलाओं का चयन किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में 30 से अधिक विषयों का अध्ययन करने और ई-कामर्स पर किताब लिख चुकी प्रो.डा.मंजु गुप्ता को इस सम्मान के लिये चुना गया। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बंगलुरू के टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रो.डा.मंजु गुप्ता को सम्मानित किया। वल्र्ड बुक रिकार्ड के अध्यक्ष संतोष शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लीड इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डा.सरिकृष्ण मराम ने बताया कि इस अदभुत पहल के लिये 600 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। जिसमें राजनीति, फिल्म, उद्योग, फैशन, मीडिया और गैर सरकारी संगठन एवं शिक्षा के क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के बीच से 111 पाॅवर वूमन का चयन किया गया।

प्रो.डा.मंजु गुप्ता ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिये गर्व की बात है। यह सम्मान मेरठ महानगर के लिये भी उपलब्धि है। मैैं मेरठ से मिले प्यार और सम्मान के लिये आभारी हूं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...