- मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर डीएम के बालाजी ने दिये आदेश
- 60 साल से अधिक और 10 साल से कम होगी आयु तो कार्यक्रम में नहीं मिलेगा प्रवेश
मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम के बालाजी ने बिना अनुमति लिये समस्त प्रकार की पार्टीज, आयोजन तथा सम प्रकृति के आयोजनों पर रोक लगा दी है। अग्रिम आदेशों तक जनपद मेरठ में किसी भी आयोजन, जुलूस अथा कार्यक्रम जिसमें लोग एकत्रित होने हों उसके लिये पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया गया। वहीं अनुमति मिलने के बाद भी आयोजन के दौरान कार्यक्रम आयोजक को सामाजिक दूरी, सभी के लिये मास्क तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था करना आवश्यक होगा। कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति निजी अथवा सार्वजनिक आयोजन करने, कराने या प्रतिभाग करने पर दंडनीय कार्रवाई की जायेगी।
गौरतलब है कि मार्च माह में मेरठ जिले मेें कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज हो गया है। प्रतिदिन नये कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चिंता में डाल दिया हैै। आज भी मेरठ जिले में 20 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी रखने, मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना का प्रसार जिले में तेज होता जा रहा है। ऐसे में डीएम के बालाजी ने कोविड-19 गाइडलाइन के तहत बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी है।

