दुल्हे ने किया डीजे पर डांस तो मौलवी ने नहीं पढ़ाया निकाह

मेरठ रीजनदुल्हे ने किया डीजे पर डांस तो मौलवी ने नहीं पढ़ाया निकाह

Date:


दुल्हे ने किया डीजे पर डांस तो मौलवी ने नहीं पढ़ाया निकाह

देर रात दूसरे मौलाना ने दूल्हे-दुल्हन का निकाह पढ़ाया
ब्याह-शादियों में डीजे न बजाने का किया जा रहा समर्थन

शामली। अपनी शादी की खुशी में डीजे पर थिरकना एक दूल्हे को इस कदर भारी पड़ा की उसका निकाह ही खतरे में पड़ गया। डीजे पर दूल्हे के नाचने से नाराज मौलवी ने निकाह पढ़वाने से इंकार कर दिया। देर रात दूसरे मौलवी ने आकर दूल्हे का निकाह पढ़वाया। इस मामले में मौलवी द्वारा निकाह न पढ़ाये जाने को लेकर प्रशंसा की जा रही है और आगे से ब्याह-शादियों में डीजे न बजाने का समर्थन किया जा रहा हैं।

उत्तर प्रदेश के जिला शामली में कैराना नगर के मोहल्ला खेलकला में 21 मार्च को दिल्ली के जगतपुरी से दो बारात आयीं हुईं थीं। लड़की वालों के घर के पास पहुंचते ही बारात में लाया डीजे बजा तो दूल्हे खुद को नाचने से रोक नहीं पाये। गाड़ी की छत पर खडे़ होकर दोनों दूल्हों ने जमकर डांस किया। अपनी ही शादी में खुशी से नाचते दूल्हों को देखने के लिये भीड़ लग गयी। मगर ये खुशी थोड़ी देर की थी क्योंकि दूल्हे के नाचने से नाराज मोहल्ले की ईदगाह वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी सुफियान ने निकाह पढ़ाने से ही इंकार कर दिया। मौलाना द्वारा निकाह न पढ़ाने जाने की बात कहते ही हड़कंप मच गया। मौलाना को मनाने की भी लाख कोशिशें की गयीं मगर वह नहीं माने। देर रात दूसरे मौलाना को बुलाकर निकाह पढ़ाया गया।

अगले दिन लड़की पक्ष की ओर से ऐतराज किये जाने पर कारी सुफियान द्वारा जमा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर व मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया। लोगों के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कारी सुफियान द्वारा शादी में डीजे बजाने से नाराज होकर निकाह न पढ़ाए जाने की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मौलाना ताहिर ने सभी से अपील की है कि अगर किसी ब्याह-शादी में डीजे बजा जाए तो कोई भी निकाह न पढ़ाएं। वहीं लोग भी मस्जिद के पेश इमाम के फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं और ब्याह-शादियों में डीजे न बजाने का समर्थन किया जा रहा हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related