सहारनपुर में हाईप्रोफाइल चोरों की मुर्गें चोरी को लेकर चर्चाएं
सहारनपुर। चोरी हुई मुर्गों की और चोरी करने के लिये इनोवा कार में बैठकर आये चोर। जी हां यह बात अजीब जरूर लगेगी मगर मुर्गे चोर भी अब इनोवा कार में बैठ कर आते हैं और मुर्गे चुरा कर ले जाते हैं। इन हाईप्रोफाइल चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी जिसकेे आधार पर पुलिस इन खास चोरों की तलाश में जुटी है।
अक्सर हम बड़ी कार में बैठे हुए व्यक्ति को बड़ा यानी कामयाब आदमी मान लेते हैं। मगर अब बड़ी कार में बैठा हुआ आदमी चोर हो और वो मुर्गे चुराने के लिये इनोवा कार में निकला हो यह कल्पना करना जरा मुश्किल है। मगर उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में इनोवा कार में बैठकर आये हाईप्रोफाइल चोरों ने एक चिकन शाॅप के बाहर लगे पिंजड़े से मुर्गे चुरा लिये। सहारनपुर के कुतुबशेर थाने के अंतर्गत पड़ने वाली मानकमऊ चैकी के पास नौशाद अंसारी की चिकन शाॅप है। शुक्रवार देर रात इनोवा में सवार कुछ चोर नौशाद की दुकान पर पहुंचे और चिकन शाॅक केये ऊंचे चोर जब इस अजीब चोरी को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए इनोवा सवार चोर 40 हजार कीमत के मुर्गे चुरा कर ले गये। चोरों की तेज रफ्तार कार का पीछा करने में पुलिस नाकाम रहीे और चोर फरार हो गये।
हाईप्रोफाइन चोरों की यह हरकत पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी। नौशाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिर्कािर्डंग केे आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास भी कर रही है।

