मेरठ काॅलेज में चली गोली, एसोसिएट प्रोफेसर घायल

मेरठ रीजनमेरठ काॅलेज में चली गोली, एसोसिएट प्रोफेसर घायल

Date:


मेरठ काॅलेज में चली गोली, एसोसिएट प्रोफेसर घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के मेरठ काॅलेज में आज एक एसोसिएट प्रोफेसर को गोली लगने से घायल हो जाने पर हड़कंप मच गया। खून से लथपथ प्रोफेसर को अस्पताल ले जाया गया। एसोसिएट प्रोफेसर को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जांच में पता चला की एसोसिएट प्रोफेसर खुद की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से घायल हुए थे तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मेरठ काॅलेज में आज खून से लथपथ एसोसिएट प्रोफेसर अजय चौधरी को देखकर हड़कंप मच गया। अजय चौधरी के हाथ में गोली लगी थी और लगातार खून बह रहा था। अजय चौधरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने से एसोसिएट प्रोफेसर के घायल होने की सूचना मिलते ही लालकुर्ती पुलिस मेरठ काॅलेज पहुंची और घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की।

पुलिस जांच में सामने आया की अपनी कार से निकलने के दौरान एसोसिएट प्रोफेसर अजय चौधरी की लाइसेेंसी पिस्टल जमीन पर गिर गयी थी। अजय चौधरी ने जमीन पर गिरी पिस्टल को उठाया तो उस वक्त गोली चल गयी। पिस्टल से निकली गोली एसोसिएट प्रोफेसर अजय चौधरी के हाथ में जा लगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...