केरल में प्रियंका के रोड शो, सभाओं में भारी भीड़

उत्तराखंडकेरल में प्रियंका के रोड शो, सभाओं में भारी भीड़

Date:


केरल में प्रियंका के रोड शो, सभाओं में भारी भीड़

थिरुवनंतपुरम: केरल में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के राज्य के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी ने केरल की वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि LDF ने आपसे एक के बाद एक वादे किए, उन्होंने 20 लाख नौकरियों का वादा किया लेकिन नौकरी नहीं दी। जैसे ही वो सत्ता में आए उन्होंने अपने लोगों से सरकारी नौकरियां भर दी। जब पूरे केरल में हज़ारों युवाओं ने प्रदर्शन किया तो उन्हें पीटा और दबाया गया। प्रियंका गांधी पहली बार दक्षिण में विधानसभा चुनावों में प्रचार कर रही हैं।

पार्टियों से मांगें जवाब
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं जहां-जहां जा रही हूं, लोगों को यही कह रही हूं जो असली मुद्दे हैं उन पर चर्चा होनी चाहिए। विकास, रोजगार, एजुकेशन, हेल्थ केयर पर चर्चा होनी चाहिए। कोई भी पॉलिटिकल पार्टी इन चीजों से डिस्टर्ब करने की कोशिश करे तो यह गलत है। प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा की आपको मुद्दों पर पार्टियों से जवाब मांगना चाहिए। मेरी आशा है लोग यह चीजें समझते हैं।

अट्टुकल देवी मंदिर के दर्शन किये
इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार देर रात को अट्टुकल देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। यह मंदिर महिलाओं का सबरीमाला के नाम से भी जाना जाता है। प्रियंका गांधी के साथ नीमोम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के मुरलीधरन और वट्टीयोटकावू से वीणा एस नायर समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विशाल रोड शो
कांग्रेस महासचिव ने कट्टाकडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद मंदिर में पूजा की। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष पोंगल के अवसर पर लाखों महिलाएं अट्टूकल मंदिर की परिक्रमा लगाती हैं और बेहतर फसल के लिए पूजा करती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...