Meerut News: मेरठ पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी खुलवाकर गैंगस्टर फरार, सिपाहियों के खिलाफ FIR

फीचर्डMeerut News: मेरठ पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी खुलवाकर गैंगस्टर फरार, सिपाहियों...

Date:

मेरठ। मेरठ पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर का आरोपी 15 हजारी बदमाश हथकड़ी खुलवा कर फरार हो गया। बताया जाता है कि मेरठ सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर मुकदमे में वांछित 15 हजार के इनामी अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर कोर्ट में होना था पेश

मेरठ सिविल लाइन थाने के दो सिपाही गैंगस्टर अभिषेक ठाकुर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन आरोपी अभिषेक ठाकुर वहां से हथकड़ी खुलवा कर मौका पाकर फरार हो गया। सिपाहियों को जब इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। दोनों सिपाहियों ने पहले तो काफी देर तक गैंगस्टर की तलाश की और मामले को छिपाए रखा। लेकिन इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा

दोनों सिपाहियों ने प्रभारी निरीक्षक को आरोपी के फरार होने की जानकारी दी। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पूरा अस्पताल परिसर तलाशने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। दोनों सिपाहियों को डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक फरार इनामी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...