Meerut Crime: मेरठ पुलिस ने 50 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए

मेरठ रीजनMeerut Crime: मेरठ पुलिस ने 50 लाख की स्मैक के साथ तीन...

Date:

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल समीक्षा दौरे के दौरान नशाखोरी और गोकशी पर सख्ती से अंकुश लगाने के आदेश दिए थे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरी छूट दी थी। जिसके बाद मेरठ में पुलिस गोकशी और नशाखोरी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में मेरठ पुलिस ने 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ पकडे़ गए नशे के तस्कर इसको कॉलेज और मेरठ के मुख्य चौराहों पर बेचने का काम करते थै। मेरठ से ये तस्कर दूसरे जनपदों और राज्यों को भी स्मैक की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से  50 लाख की स्मेक के अलावा 1 लाख 60 हज़ार रुपये नकद और तमंचा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकडे़ गए आरोपी लंबे समय से स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। 

मेरठ पुलिस को आज बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र से स्मैक की तस्करी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के अलावा अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। वहीं तीनों तस्करों से पकड़ी गई स्मैक की कीमत 50 लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी शादाब, शानू और नौशाद निवासी कबाड़ी बाजार पत्थर वाली गली ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया है।  एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि तीनों आरोपी शातिर किस्म के नशे के तस्कर हैं। ये लोग स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ को बेचकर अवैध तरीके से कमाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...