कोरोना का कोप जारी, मेरठ में मिले 782 नये कोरोना मरीज

मेरठ रीजनकोरोना का कोप जारी, मेरठ में मिले 782 नये कोरोना मरीज

Date:


कोरोना का कोप जारी, मेरठ में मिले 782 नये कोरोना मरीज

जिले में आज 2 संक्रमितों की मौत, एक्टिव केस हुए 4326

मेरठ। जनपद मेरठ में बढ़ते कोरोेना मरीजों के आंकड़ों प्रशासन से लेकर आम जनता तक को दहशत में डाल दिया है। कोरोना का प्रयास रोकने का हर कदम अब तब तो नाकाम साबित होता दिखाई दे रहा है। वहीं शनिवार से शुरू हुए मिनी लाॅकडाउन का जिले में पालन किया और कराया जा रहा है। देखना होगा कि इस लाॅकडाउन से मरीजों की संख्या में कोई कमी आती है या नहीं।

मेरठ जिले में रविवार को 782 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 28112 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 4326 हो गये हैं। आज 199 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 23329 हो गया है। वहीं आज 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 457 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

मेरठ में भयावह होते कोरोेना संक्रमण के चलते सूरजकुंड श्मशान घाट पर शवों का अंतिम संस्कार करने के लिये चबूतरे भी कम पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि शवों को चबूतरे की बजाये जमीन पर रखकर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। नगर निगम सूरजकुंड श्मशान घाट पर और चबूतरे बनवाने की तैयारी कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...