मेरठ पर मंगल भारी, 1287 नये कोरोना संक्रमित मिले

मेरठ रीजनमेरठ पर मंगल भारी, 1287 नये कोरोना संक्रमित मिले

Date:


मेरठ पर मंगल भारी, 1287 नये कोरोना संक्रमित मिले

30309 हो गया है जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
IIMT कैम्पस में भी तेज़ी से पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण

मेरठ। जनपद मेरठ में मंगलवार को 1287 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30309 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 5942 हो गये हैं। आज 382 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 23906 हो गया है। वहीं आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई और जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 461 है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

कोरोना के बढते संक्रमण के चलते पुलिस ने जगह-जगह पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न पहनने वाले लोगोें के चालान काटे गये तो अनेक लोगांे को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में मास्क चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने सभी पटलों को जायजा लिया तथा सभी कलक्ट्रेट कर्मचारियों से नियमित रूप से मास्क लगाने की बात कही।

IIMT में मिले 7 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित

मेरठ में कोरोना संक्रमण बहुत तेज़ी से बढता जा रहा है । पिछले 48 घंटे में 2000 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। जबकि मंगलवार को संक्रमित मिलने वालों में स्टूडेंट्स की संख्या भी काफी रही है। गंगानगर स्थित आइआइएमटी होस्टल से 3 स्टूडेंट्स व आईआईएमटी कॉलेज से 1 स्टूडेंट में संक्रमण मिला, वहीं आइआइएमटी यूनिवर्सिटी कैंपस में भी 3 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कुछ दिन पहले भी एक स्टूडेंट की कोरोना की पुष्टि हुई थी।

कोरोना केस बढ़ने के बावजूद लोग बेफ्रिक

मेरठ पर मंगल भारी, 1287 नये कोरोना संक्रमित मिले

मेरठ महानगर में कोरोना का कोप तेजी से बढने के कारण शासन-प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। इस बार छात्र, छोटे बच्चे व बुजुर्गों के कोरोना संक्रमण की जद में आने से लोगों में दहशत है। जनपद में कोरोना एक्टिव केस हजारों में पहुंच गये है तथा मृत्यु दर भी बढ रही है। इसके बावजूद जनता कोरोना को लेकर पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही है।

मेरठ पर मंगल भारी, 1287 नये कोरोना संक्रमित मिले

लोग अब भी मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से कतरा रहे हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन की टीमोें से लेकर सडकों पर उतरे वरिष्ठ अधिकारी लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने को जागरूक कर रहे हैं। लेकिन लोग चैराहे पर खड़ी पुलिस को देखकर मास्क चेहरे पर चढ़ा लेते हैं। लेकिन चैराहा पार होते ही मास्क भी नाक से सीधा ठोडी पर आ जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related