मेरठ में कोरोना ने ली 10 मरीजों की जान

मेरठ रीजनमेरठ में कोरोना ने ली 10 मरीजों की जान

Date:


मेरठ में कोरोना ने ली 10 मरीजों की जान

सोमवार को मिले 833 नये कोरोना संक्रमित
जिले में 11784 हो गये कोरोना एक्टिव केस

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना संक्रमण ने सोमवार को 10 लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं 833 नये कोरोना संक्रमित मिलने से लोगोें में दहशत का माहौल है। हालांकि पिछले कई दिनों के मुकाबले संक्रमण दर में थोड़ी कमी आयी है। देखना यह है कि आने वाले दिनों में कोरोना का रूख क्या रहता है। वहीं लोगों को लाॅकडाउन की अवधि के और आगे बढ़ने की आशंका भी सता रही है।

सोमवार को 833 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ मेरठ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47454 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 11784 हो गये हैं। आज 943 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 35143 हो गया है। वहीं आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 527 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

शहर को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिये नगर निगम की ओर से जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। वहीं एमडीए ने भी अपने टैंकरों के जरिये सैनेटाइजर का छिड़काव किया है। बताया गया कि शहर को संक्रमण से मुक्त कराने के लिये यह सैनिटाइजेशन अभियान जारी रहेगा। यह अभियान नगर निगम और एमडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में चलाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...