उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने छीन ली 128 जिंदगियां

उत्तराखंडउत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने छीन ली 128 जिंदगियां

Date:


उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने छीन ली 128 जिंदगियां

सोमवार को मिले 5403 नये कोरोना मरीज
देहरादून में मिले सर्वाधिक 2026 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने सोमवार को 128 जिंदगियां छीन लीं। वहीं सोमवार को 5403 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी देहरादून में 2026 नये कोरोना मरीज मिले हैं।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 120 लोगों की मौत के साथ कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या अब 2930 हो गयी है। सोमवार को राज्य में मिले 5403 नये कोरोना मरीजों में से 2026 मरीज देहरादून में मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 197023 हो गई है। राजधानी देहरादून कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 5.08 प्रतिशत हो गयी है। वहीं कोरोना की मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत हो गई है। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 55436 हो गई है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 282 हो गई है।

कोरोना पाॅजिटिव हुए बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

देहरादून के हालात सबसे गंभीर

कोरोना संक्रमण से राजधानी देहरादून सर्वाधिक प्रभावित है। यहां रविवार को 2580 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं सोमवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा और राजधानी में 2026 नये मरीज मिले हैं। जिले में 66902 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। देहरादून में वर्तमान में 18497 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1587 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...