- सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा तीन महीने तक फ्री इंटरनेट देने का मैसेज
- लॉक डाउन होते ही एक्टिव हुए सायबर ठग
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच अधिकतर लोग वर्कफ्रॉम होम जोन में हैं। घर से काम करने की वजह से इनदिनों इंटरनेट के प्रयोग में भी तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है। वहीं सायबर क्रिमिनल्स ने भी नए पैंतरे बाज़ी शुरू कर दी है। इसके तहत ये लोग सोशल मीडिया पर फ्री डेटा का लालच देकर लोगों को अपने चंगुल में फांसने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐसे हो रही ठगी
साइबर क्रिमिनल्स की ओर से एक मैसेज तैयार किया गया है। लोगों को आकर्षित करने के लिए शुरू में ही 3 मन्थ्स फ्री रिचार्ज आफर लिखा होता है। इसके साथ कि टेलीकॉम कंपनीज के लोगो भी इसमें जोड़े गए हैं। वहीं रिचार्ज करने के लिए लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए भी कहा जा रहा है।
लिंक खोलते ही हैक होगा अकाउंट
मेसेज में दिए है लिंक पर क्लिक करते ही सायबर ठग यूजर के सिस्टम को हैक कर लेते हैं। इसके बाद यूजर का सारा डाटा हैकर के पास चला जाता है। इसके जरिये हैकर बैंक अकाउंट समेत सभी निजी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और यूजर को भनक तक नहीं लगती
ये है वायरल मैसेज
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भारतीय यूजर्स को एयरटेल, जियो और वोडाफोन के द्वारा तीन महीने का रीचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। अगर आपके पास जिओ, एयरटेल, वीआई का सिम है तो आप इस आफर का लाभ उठा सकते हैं।साथ ही इसमें लिंक देकर अपना फ्री रिचार्ज प्राप्त करने के लिए भी कहा जा रहा है।

शामली सायबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस तरह के मेसेज की सत्यता जानने के लिए साइबर क्राइम सेल ने तीनों कंपनी के नोडल अधिकारियों ने बातचीत कर जानकारी जुटाई है। कंपनियों के द्वारा ऐसा कोई प्लान जारी नहीं किया गया है। ऐसे मैसेज सायबर ठग भेजते हैं। ऐसे में विश्वास करके मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें ये साइबर अपराधियों के द्वारा आपका निजी डाटा चोरी के लिए लालचपूर्ण मैसेज जानबूझकर वायरल किया जा रहा है।

