लाइफस्टाइल डेस्क। Palak Vada Recipe- स्नैक्स में कुछ तीखा और चटपटा मिल जाए तो मजा आ जाता है। इसीलिए आज हम आपके लिए पालक वड़ा की रेसिपी लाए है, ये बेहद ही लाजवाब लगती है। साथ ही अभी सर्दियों का मौसम है तो पालक आपको आसानी से मिल जाएगा, ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
पालक वड़ा सामग्री
पालक 500 ग्राम, बेसन 4 कप, अदरक का टुकड़ा 1 इंच, कटा हुआ 1 प्याज, हल्दी 1/4 चम्मच, अजवाइन 1 चम्मच, चावल का आटा 1/4 कप, नमक 2 चम्मच, कटी हुई हरी मिर्च 6, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, जीरा 2 चम्मच, कसूरी मेथी 2 चम्मच, और तेल आवश्यकतानुसार।
पालक वड़ा रेसिपी (Palak Vada Recipe)
पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर काट लें, फिर एक बाउल में कटा हुआ पालक, कटी हुई प्याज, हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च, जीरा, कसूरी मेथी, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें बेसन और चावल का आटा डाल दें और सेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद, पालक में थोड़ा- थोड़ा करके पानी डालकर आटा गूंथ लें और 15 मिनट रुके इसे सेट होने दे। अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक करके कढ़ाही में वड़ा बनाकर डालें। इसे अच्छे से फ्राई कर लें। लीजिए पालक वड़ा तैयार है।
(Image/Freepik)

