Rahul Gandhi का किया 35 फुट लंबी माला से स्वागत, जाहिद के परिजनों से मिलकर जाना हाल

उत्तर प्रदेशRahul Gandhi का किया 35 फुट लंबी माला से स्वागत, जाहिद के...

Date:

कांधला। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा शामली के गांव जिड़ाना पहुंच गई है। जहां पर राहुल का स्वागत 35 फुट लंबी माला से किया गया है। गांव जिड़ाना में राहुल गांधी ने किसान जाहिद हसन के परिजनों से मिलकर बातचीत की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत सुबह 5 बजे शामली जिले के ऐलम गांव से की थी। राहुल गांधी कांधला होते हुए कैराना के ऊंचागांव पहुंचें। उसके बाद जिड़ाना गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए 35 फुट लंबी फूलमाला से किया। यह माला लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किमी की यात्रा कर रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट लंबी माला तैयार की गई है। राहुल गांधी ने शामली पहुंचने पर अचानक जिड़ाना गांव के एक घर में रुके। जहां पर परिवार से मुलाकात की। बताया कि गांव में जाहिद हसन के परिवार से राहुल गांधी ने मुलाकात की। राहुल ने परिवार का हाल-चाल जाना।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह आ रहा है। कांधला के लोग सड़क पर राहुल गांधी को देखने के लिए देखने को काफी बेताब दिखाई दिए हैं। हालांकि कांधला में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए उनका इंतजार करते रह गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...